Sanjay Satyendra Pathak Official

संजय सत्येन्द्र पाठक

Introduction

नामश्री संजय सत्येन्द्र पाठक
पिता का नामश्रद्धेय श्री सत्येन्द्र पाठक
जन्म तिथि31 अक्टूबर 1970
जन्म स्थानजबलपुर
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी का नामश्रीमती निधि पाठक
संतान1 पुत्र, 1 पुत्री
शैक्षणिक योग्यतास्नातकोत्तर (राजनीति)

Social & Political Life

उनका राजनीतिक जीवन 1989 से छात्र राजनीति में सक्रियता से शुरू हुआ। 1991 में वे जिला युवक कांग्रेस ग्रामीण जिला जबलपुर के महामंत्री बने, 1996 में जिला कांग्रेस कमेटी कटनी के महामंत्री बने, 2000 से 2005 तक जिला पंचायत कटनी के अध्यक्ष रहे। 2008 में वे म.प्र. कांग्रेस के महासचिव बने और अनेक आंदोलनों का नेतृत्व किया। सन् 2008 में तेरहवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

2013 में उत्तराखंड/केदारनाथ त्रासदी में राहत कार्य के दौरान सैकड़ों लोगों की जान बचाने पर उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। जनवरी 2013 में भारतीय छात्र संसद द्वारा पुणे में ‘भारत के आदर्श युवा विधायक पुरस्कार, 2013’ से सम्मानित किया गया। सन् 2013 में वे चौदहवीं विधानसभा में इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से सदस्य निर्वाचित हुए एवं दिनांक 31 मार्च, 2014 को सदस्यता से त्यागपत्र दिया।

अगस्त 2014 के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सदस्य निर्वाचित हुए। सदस्य के रूप में दिनांक 08 दिसंबर, 2014 को शपथ ग्रहण की और तत्पश्चात राज्य मंत्री, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग (स्वतंत्र प्रभार), उच्च शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभागों में कार्य किया। सन् 2018 में वे चौथी बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए।

स्थायी पता पाठक वार्ड, कटनी (म.प्र.)
भोपाल पता सी-26, शिवाजी नगर, भोपाल (म.प्र.)
फोन (07622) 401970
ई-मेल sanjay.pathak@mpvidhansabha.nic.in